खातेगांव, देवास। नसरुल्लागंज मार्ग पर एक बार फिर दिल दहलाने वाला हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से खातेगांव क्षेत्र में मातम छा गया। दुर्घटना में सुंदरलाल पिता शंकरलाल उम्र 60 साल निवासी रेन बसेरा कॉलोनी खातेगांव उनकी पत्नी चंदा पति सुंदर लाल उम्र 55 वर्ष, सुंदरलाल की पुत्री रानी पति भूपेंद्र 25 साल निवासी झिरनिया जिला खरगोन, सुंदरलाल की बहू पूजा पति राहुल उम्र 22 साल, सुंदरलाल की बहन निर्मला पति शोभाराम उम्र 50 साल राम जी पुरा जिला हरदा, सुंदरलाल की पोती सृष्टि पिता राहुल उम्र 2 वर्ष की मौत हो गई।
घटना में भूपेंद्र पिता नत्थू लाल उम्र 30 साल, सुंदर लाल के दामाद निवासी झिरनिया सुंदरलाल के नाती दक्ष पिता भूपेंद्र उम्र 5 वर्ष, बाबू पिता भूपेंद्र उम्र 2 वर्ष सभी निवासी झिरनिया जिला खरगोन घायल हो गए हैं। इनमें से भूपेंद्र की स्थिति नाजुक है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया दक्ष और बाबू मासूम बच्चे घायल है।
