खबर पक्की: नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हमले में मुजफ्फराबाद चिकोटि और बालाकोट में जैसे मोहम्मद के ठिकानों को बर्बाद कर दिया गया है बताया जाता है कि लगभग ढाई सौ आतंकवादी इसमें मारे गए हैं।। दरअसल, सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि सुबह 3 बजे के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला। बताया जा रहा है कि यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है। 12 मिराज विमानों ने करीब 1000 किलो बम गिराए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी एयरफोर्स देगा। कारगिल के समय भी वायुसेना का इस्तेमाल किया जाना था, मगर उस वक्त नहीं हो सका था। लेकिन इस बार पहली बार वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकियों के कैंप को तबाह किया है।
भारतीय वायुसेना की ओर से स्ट्राइक की खबर इस लिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड छोड़।मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, “26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया…’ भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि IAF विमान ने एलओसी पार आतंकवादियों के कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम गिराए।
