• Thu. Oct 29th, 2026

सप्ताह में दो दिन पटवारियों को ग्राम पंचायत मुख्यालय में बैठना होगा

BySurendra Jain

Feb 24, 2019

भोपाल। पटवारियों के लिए अब सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय में बैठना अनिवार्य कर दिया गया है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को एक आदेश जारी कर पटवारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने कहा है कि गांवों में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों और आवेदनों को समयसीमा में निपटाने के लिए पटवारियों की सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही पटवारियों की मौजूदगी की जिला स्तर पर समय-समय पर समीक्षा की जाए। यह आदेश कांग्रेस सरकार का वचन पूरा करने के लिए जारी किया गया है। कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा था कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिएपटवारियों की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और इसकी जवाबदारी कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!