• Wed. Aug 12th, 2026

कश्मीर / कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए तीन आतंकी, एक डिप्टी एसपी शहीद

BySurendra Jain

Feb 24, 2019

श्रीनगर. कश्मीर के कुलगाम के तरीगम इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, जबकि पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार ठाकुर शहीद हो गए। सेना के तीन जवानों के भी घायल होने की खबर है। इसमें 2 मेजर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘डीएसपी ठाकुर को सिर में गोली लगी थी। उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया। गांव में छिपे 3 आतंकियों को मार दिया गया है। सर्चिंग अभी भी जारी है, जबकि गोलीबारी बंद हो चुकी है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे, जिसने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी।

सुरक्षा बलों के खोजी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर से 68 किमी दूर कुलगाम (दक्षिण कश्मीर) के तरीगम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त रूप से खोजी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। हमारे अधिकारी अमन कुमार ठाकुर शहीद हो गए। शहीद अमन ठाकुर जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2011 बैच के अधिकारी थे। वे पिछले डेढ़ साल से जम्मू-कश्मीर पुलिस में काउंटर टेरेरिजम विंग की अगुआई कर रहे थे।

error: Content is protected !!