खबर पक्की: रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा सहित कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, भोपाल, ग्वालियर, नरसिंहपुर और गुना के कुल 8 जिला पंचायत अध्यक्ष ने बड़ी तादाद में जनपद अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। क्रिकेट के छक्के तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अठ्ठा जड़ दिया। आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका निश्चित रूप से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। उक्त जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ ने भोपाल से दी। उक्त जानकारी के संबंध में लोगों से कंफर्म करने की कोशिश की तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।
