खबर पक्की : जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा ने भोपाल से फोन कर बताया कि यह पूरे मध्यप्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों का शासकीय कार्यक्रम था और मैंने कोई कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। बताया जाता है कि दोपहर 1 बजे हुए इस कार्यक्रम में परमेश मईड़ा को कमलनाथ ने कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ा दिया था। लेकिन अब परमेश मईड़ा के कहने से स्थिति साफ हो गई है।
