• Fri. Aug 14th, 2026

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बैठक में मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई

BySurendra Jain

Feb 22, 2019

रतलाम। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा 22 फरवरी को प्रकाशित की गई मतदाता सूची की जानकारी दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निशुल्क मतदाता सूची तथा मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार फुलपगारे भी उपस्थित थे। इनके अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण पीयूष बाफना, जाहिद हुसैन मंसूरी, जाफर हुसैन, समरथ चौहान, इमरान मोयल, राकेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटो सहित मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तथा फोटो रहित मतदाता सूची की सीडी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही जिले के सभी मतदान केंद्रों की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 2 तथा 3 मार्च को आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंप में मतदाता अपने नाम का सत्यापन सूची से कर पाएगा कि उसके पास वोटर आईडी है परंतु उसका नाम मतदाता सूची में है अथवा नहीं। इसके अलावा मतदाता सूची में अपना नाम भी जुड़वा सकेंगे।

You missed

error: Content is protected !!