• Wed. Aug 12th, 2026

भोपाल में देर रात तेज बारिश के साथ गिरे ओले

BySurendra Jain

Feb 21, 2019

भोपाल। शहर में देर रात 1.35 बजे तेज बारिश के साथ बोले गिरे। इस दौरान कई इलाकों की बिजली चली गई। करीब 10 मिनट तक छोटे ओले गिरते रहे। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान पर बने सिस्टम के कारण वातावरण में नमी आने से ग्वालियर चंबल संभाग, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, जबलपुर, राजगढ़, उमरिया, मंदसौर, नीमच जिले में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
तेजी से बदल रहा मौसम
राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में इजाफा हो गया है। इससे धूप में तल्खी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू काश्मीर में सक्रिय है। उसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, विदर्भ से पश्चिम मप्र तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है।
हवा का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इससे तापमान बढऩे लगा है। साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पडऩे की संभावना भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे से हवा का रुख बदलेगा। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

error: Content is protected !!