• Sat. Oct 31st, 2026

26 फरवरी को होगी अयोध्या मामले की सुनवाई, छुट्टी से लौटे SC जज

BySurendra Jain

Feb 20, 2019

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी। मामले की सुनवाई कर रही बैंच में शामिल जस्टिस बोबड़े छुट्टी से लौट आए हैं जिसके बाद इस मामले में फिर सुनवाई हो सकेगी। बता दें कि पांच जजों की संविधान पीठ में शामिल जस्टिस बोबडे जनवरी से छुट्टी पर थे और उसी वजह से 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई नहीं हो पाई थी।

बता दें कि जनवरी में चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन किया था। इस बेंच में चीफ जस्टिस गोगोई के अलावा जस्टिस बोबड़े और जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह भी शामिल हैं। इससे पहले 10 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद जस्टिस यू यू ललित ने खुद को इस केस से अलग कर लिया था।

You missed

error: Content is protected !!