सेंधवा। शहर से 16 किमी दूर बड़ी बिजासन घाट में देर रात 1:30 बजे इंदौर से पूना जा रही हंस ट्रेवल्स की बस(यूपी 78 एफएन 6568) में आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे में रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, इसमें कुछ यात्रियों का सामान भी जल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, घटना से यात्री बुरी तहर घबरा गए थे। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
