खबर पक्की: कल पुलवामा हमले में 44 जवानों के शहीद होने पर देश के साथ-साथ रतलाम के लोगों का भी खून उबल पड़ा कल रात सोशल मीडिया पर चले अभियान के बाद आज नगर के दर्जनों संगठनों ने सामूहिक रूप से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर निशा डामोर को दिया ज्ञापन में मांग की गई है के पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 जवानों के खून का बदला जल्द से जल्द लेने के उपाय किए जाए इसके लिए पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है साथिया 8 फरवरी को खुशियां अलर्ट मिलने के बाद भी क्या कारण रहे कि आतंकवादी अपने मकसद में कामयाब हो गए इसकी भी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि जब तक इस हमले का बदला नहीं ले लिया जाता तब तक कश्मीर घाटी में सभी मानव अधिकारों को स्थगित कर दिया जाए और सख्ती के साथ हर शख्स की जांच की जाए ताकि आगे से हमारे नौजवानों का खून बहने से रोका जा सके। ज्ञापन देने के लिए सुबह 11:15 बजे कोर्ट चौराहे पर सभी नगरवासी एकत्रित हो गए थे आगे आगे देश भक्ति के गीत और नारेबाजी के साथ पीछे डेढ़ सौ वाहनों पर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। बच्चा बच्चा बोल रहा है अपना हिंदुस्तान का नक्शे पर से नाम मिटा दो पापी पाकिस्तान का, शहीदों के खून का बदला लेना होगा लेना होगा, शहीदों के सम्मान में हम भी हैं मैदान में, याचना नहीं अब रण होगा युद्ध महाभीषण होगा, जैसे नारों से युवाओं ने जोश भर दिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा और नेता प्रतिपक्ष यासमीन शेरानी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया इसके पूर्व ज्ञापन का वाचन सुरेंद्र जैन द्वारा किया गया रैली में लगभग प्रत्येक के हाथ में तिरंगा था जो राजपूत करणी सेना के सुरेंद्र सिंह भाटी द्वारा बांटे गए थे। रैली में शामिल होकर सफल बनाने में इन लोगों का योगदान रहा आदर्श शिक्षक सांस्कृतिक मंच के दिनेश शर्मा, राजपूत करणी सेना के सुरेंद्र भाटी, जिला पत्रकार संघ के वीरेंद्र हितिया, जैन महावीर सेना के राजेश सियाल, महिपाल ट्रेडर्स के दीपेश जैन शैलेश जैन कृषि उपज मंडी तुलावटी संघ के हेमंत, कृषि उपज मंडी हम्माल संघ, होटल हलवाई संघ के श्रेणिक जैन, आशुतोष क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष ललित मायल सनातन सोशल ग्रुप के नरेंद्र दुबे शिवसेना के बंसी हरा रिया, रंगारंग युवा मंच धान मंडी के हेमंत, प्रवीण पडालकर, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी गिरिराज कंपनी इंदौर शाखा रतलाम दबंग दुनिया के सिकंदर पटेल, युवक कांग्रेस के किशन सिंगार, लहसुन मंडी के प्रतीक जैन राजेश पाटीदार अजय सिंह चौहान नव युवा मंच जोशी गांव के भरत अलोदिया Rajesh कृषि उपज मंडी का समस्त स्टाफ बालाजी व्यायामशाला धराड़ के अर्जुन सिंह सावन बेरागी मोहम्मद इकबाल सब्जी मंडी आढ़तीया संघ के सलीम मोहम्मद, रविंद्र पाटीदार पूर्व पार्षद पवन सोमानी शास्त्री नगर एकता मंच के हिम्मत जाधव, वैभव जैन, देवसुर तपागच्छ संघ के सुनील ललवानी, प्रॉपर्टी ब्रोकर राज कमल जैन, दिवाकर दीप्ती के नीलेश बाफना सहित शहर के अनेक अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने अपनी देश भक्ति का जज्बा दिखाया। जिन लोगों के नाम हम स्मृति में नहीं होने के कारण लिख नहीं पाए इसके लिए क्षमा प्रार्थी पर हम उनके देश भक्ति के जज्बे को सम्मान और सलाम करते हैं।
