शहडोल। प्रभारी मंत्री ओंकार सिंह मरकाम बाल-बाल बच गए हैं। जयसिंहनगर के शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन से लौटते वक्त उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में शहडोल एसपी की कार सहित कई नेताओं की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में मंत्री ओंकार सिंह मरकाम को चोट नहीं लगी। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया टोलप्लाज़ा के पास हुई।
हादसा उस वक्त हुआ जब काफिले में चल रही गाड़ियों ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी चक्कर में आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एसपी कुमार सौरभ भी बाल-बाल बच गए। एसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर लगी।
