• Fri. Aug 14th, 2026

कुंदन कुटीर यौन शोषण मामले को आलोट विधायक चावला भी उठाएंगे विधानसभा में

BySurendra Jain

Feb 13, 2019
खबर पक्की: आज आलोट विधायक मनोज चावला ने खबर पक्की से चर्चा करते हुए बताया कि कुंदन कुटीर यौन शोषण मामला जिले के लिए कलंक है और इस कलंक में शामिल सभी अपराधियों को सजा दिलाने के लिए और इसकी उच्च स्तरीय जांच के लिए हम विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अत्याचारों को लेकर बहुत सजग और संवेदनशील है और इस मामले के किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिर कोई कैसे इतने छोटे-छोटे बच्चों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है ऐसा आदमी और ऐसे अपराधी इंसानियत के नाम पर धब्बा है। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा है और इन्हें इनके अंजाम तक पहुंचाना ही चाहिए और हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव और पक्षपात के ऐसे अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी।

You missed

error: Content is protected !!