• Thu. Oct 29th, 2026

ये है डॉक्टर हनुमान, परिक्रमा से ठीक से हो जाते है केंसर के रोगी

BySurendra Jain

Jun 21, 2017

धर्म डेस्क। मध्यप्रदेश में ही एक ऐसा भी मंदिर है जहां भगवान हनुमान डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर के हनुमान जी स्वयं अपने एक भक्त का इलाज करने डॉक्टर बनकर पहुंचे थे। इस मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। श्रद्धालुओं का मानना है कि डॉ. हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का कारगर इलाज है। मंगलवार को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।

यह मंदिर भिंड जिले में ग्वालियर से 70 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे दंदरोआ में है। श्रद्धालु इसे सरकार धाम कहते है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि एक साधु शिवकुमार दास को कैंसर था। उसे हनुमान जी ने मंदिर में डॉक्टर के वेश में दर्शन दिए थे। वे गर्दन में आला डाले थे, जिसके बाद साधु पूरी तरह स्वस्थ हो गया। माना जाता है कि रोगों के लिए हनुमान जी की भभूत कारगर है। विशेष रूप में फोड़ा, अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियां भी मंदिर की पांच परिक्रमा करने पर ठीक हो जाती हैं। यहां डॉक्टर हनुमान के पास अच्छी सेहत की उम्मीद लेकर हर साल लाखों श्रद्धालु जुटते है। 300 साल पहले हनुमानजी की यह मूर्ति नीम के पेड़ से छिपी थी। पेड़ को काटने पर गोपी वेषधारी हनुमान जी की ये प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई थीं। तब से मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू की गई। यहां हनुमान जी की जो मूर्ति है वो नृत्य की मुद्रा में है।

 

You missed

error: Content is protected !!