• Sat. Aug 1st, 2026

शहद से कम हो जाएगा शनि का प्रभाव, घर में यदि शांति चाहते है तो अपनाए ये उपाय

BySurendra Jain

Jun 21, 2017

धर्म डेस्क। क्या आप जानते है, शहद केवल सेहत ही नहीं बल्कि आपकी आमदनी, शनि के प्रभाव और घर की निगेटिव एनर्जी को कम करने में भी कारगर होता है। केवल त्वचा का रंग निखारने, मोटापा कम करने या अन्य कोई दवा में उपयोग में लाने के अलावा शहद के ज्योतिषिय भी लाभ है। ज्योतिष शास्त्र में शहद के अपने फायदे बताए गए है। घर में यदि शहद रखा तो इससे कई तरह के लाभ मिल सकते है।

फिजूलखर्ची रोकने में कारगर- यदि आपकी तनख्वाह के अनुरूप आपका खर्च बढ़ता जा रहा है तो  घर में शहद जरूर रखे। शहद घर की नकारात्मक उर्जा को सकारात्मक उर्जा में बदलने में सक्षम है। इससे आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही, सेहत पर भी सकारात्मक असर होगा।

शनि होते है प्रसन्न- घर में यदि शहद रखा हो तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि नीच राशि, वक्री, अशुभ स्थान का स्वामी है तो अपनी महादशा, अंतर्दशा, साढ़े साती और ढैया के द्वारा अशुभ फल देता है। घर में शहद रखा होने से यह प्रभाव क्षीण हो जाता है।

ऐसे मिलेगी पारिवारिक शांति

शनिवार को शनिदेव की आराधना करे, प्रसाद के रूप में उन्हें दही और शहद मिलाकर अर्पित करे, इस उपाय के द्वारा आप पारिवारिक शांति प्राप्त कर सकते है और कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा।

शहद खाएंगे तो मीठा बोलेंगे

यह भी देखने में आया है कि जिन परिवारों के सदस्य रोजाना शहद का उपयोग करते है, उन परिवारों में आपस में प्रेम अधिक रहता है और सभी सदस्यों का मन शांत रहता है। शहद की सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा कि परिवार के सभी सदस्य आपस में प्रेम से रहेंगे।

 

You missed

error: Content is protected !!