खबर पक्की: जावरा के कुंदन कुटीर बाल आश्रम में हुए यौन शोषण मामले को जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा में उठाकर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। डॉ राजेंद्र पांडे ने खबर पक्की से चर्चा करते हुए बताया कि बाल आश्रय गृह में जितनी भी बालिका इसके प्रारंभ होने से अभी तक आई और गई यह सब नियमों के तहत और प्रक्रियाओं के तहत हुआ कि नहीं इसकी पूरी जांच किसी न्यूट्रल एजेंसी जैसे कि सीबीआई के माध्यम से होना चाहिए ताकि बालिकाओं के साथ क्या-क्या हुआ उन पर किस तरह के अत्याचार होते थे और यह सब करने वाले कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे यह सब गहराई तक जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा जावरा विधायक ने कहा कि अबोध और मासूम बालिकाओं को न्याय मिलना ही चाहिए और मैं उन्हें न्याय दिला कर रहूंगा और उनके जो भी गुनाहगार है पूरी जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए और गुनहगारों को सजा मिलना चाहिए यह मेरे साथ साथ जावरा की जनता की भी आवाज है और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और सभी राजनीतिज्ञ और राजनीतिक पार्टियों को अबोध बालिकाओं को न्याय दिलाने की तरफ फोकस करना चाहिए ना कि आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करना चाहिए इतने गंभीर मामले में किसी भी तरह की हल्की राजनीति के मैं खिलाफ हूं।
