भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य के युवाओं को 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार के लिए युवाओं को आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश में युवा स्वाभिमान योजना को मंजूरी दे दी गई है।
कमलनाथ कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मंत्री जयवर्धन सिंह और पीसी शर्मा ने मीडिया को दी।
कैबिनेट में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य में युवा स्वाभिमान योजना के तहत 21 से 30 वर्ष तक के युवाओं का नगरीय क्षेत्रों में पंजीयन आरंभ होगा। इसके बाद युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में शराब नीति में पर्यटन के मद्देजनर संशोधन किया गया है लेकिन धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
