खबर पक्की:31जनवरी को बंजली सेजावता मार्ग पर जुआ खेलते हुए औद्योगिक थाना पुलिस ने 17 लोगो को पकड़ा लेकिन दो लोगो को मौके पर ही जाने दिया और पत्रकारों को जानकारी दी की 15 लोगो को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा किन्तु थाने पर आने के बाद केस बनाया 14 पर और पत्रकारों को नाम और पते भी 14 के ही लिखवाये लेकिन पत्रकारों ने पूर्व सुचना के आधार पर खबर बनाते वक्त उन नामो को गिना नही और हेडलाइन में लिखा खेत से जुवा खेलते 15 गिरफ्तार जबकि सबने नाम 14 ही छापे क्योंकि पुलिस ने केस 14 पर ही दर्ज किया और बाद में नाम सबको 14 ही लिखवाये। पुलिस की सुचना पर पहुंचे प्रेस फोटोग्राफर ने जो फोटो खींचे उसमे एक मुल्जिम जो की नगरनिगम रतलाम में कर्मचारी है और आगे ही आगे फोटो के दाहिने और काली जर्सी में दिखाई दे रहा है और जिसका नाम कुलदीप भट्ट है उसको पुलिस ने मुल्जिमो की सूचि से बाहर कर दिया इसके पूर्व भी दो मौको पर यह रँगे हाथ पकड़ाया है किंतु हर बार यह कह कर की में शासकीय कर्मचारी हूं और पुलिस से तालमेल बैठा कर छूट जाता है।
