रतलाम। इंटरनेशनल कराटे आर्गेनाइजेशन के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गत 3 फरवरी रविवार को अंधेरी स्पोर्टस काम्प्लेक्स, अंधेरी मुंबई में आयोजित किया गया। म.प्र. टीम से रतलाम, इंदौर, उज्जैन एवं झाबुआ के कुल 25 खिलाडिय़ों ने अलग-अलग दो प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइट प्रतियोगिता में कुल 12 पदक लेकर जीत हासिल करने वाले प्रथम खिलाड़ी वैभव कुमार, ऐश्वर्या बैरागी, अनिल पाटीदार, गायत्री पाटीदार, शुभम तालोदिया एवं अभिषेक पाटीदार, द्वितीय भाविक बुचके, सलोनी कौशल एवं सोनाली पाल, तृतीय राजवर्धन सिंह, विजेन्द्र कौशल एवं दक्ष सिंह।
काता प्रतियोगिता में 11 पदक लेकर जीतने वाले खिलाड़ी
प्रथम : मुस्तफा तबीब, मान्यतासिंह, पार्थ बुचके, आयुषी सिसौदिया, श्रृति शिवानी एवं सौहाद्र्र जैन।
द्वितीय : हृदय शिवानी, सृष्टि पावेचा, देवशिवानी एवं शाराण्या तालापाटी।
तृतीय : नितेश पाटीदार।
विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह स्थानीय कैलाशनाथ काटजू महाविद्यालय में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक सैयद नौशाद ने किया तथा आभार सैयद रिदा ने माना।
विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
