रतलाम/रतलाम दौरे पर आए उज्जैन कमिश्नर अजीत कुमार द्वारा स्थानीय आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज पहुंचकर चुनाव के दृष्टिगत बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे उपस्थित थे। कमिश्नर द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
