खबर पक्की : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में पीएम नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार चोर है और नवीन पटनायक रिमोट कंट्रोल हैं। उन्होंने कहा कि कि मोदी ने राफेल दिया, हम आपके खाते में पैसा देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि देश के किसानों को वह 17 रुपये देंगे। हमने कहा देश के हर गरीब को चाहे वो किसी भी प्रदेश में हो, कांग्रेस पार्टी गारंटी करके न्यूनतम आमदनी हिंदुस्तान के हर गरीब के बैंक खाते में डालकर दिखा देगी। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक जी और बीजेपी आपसे आपकी जमीन छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को जैसे हमने मनरेगा में रोज़गार दिया वैसे ही हर गरीब के बैंक खाते में ‘मिनिमम इनकम’ देकर दिखा देंगे। झूठ का समय खत्म हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने सबसे बड़ा काम आदिवासी बिल का किया। पेसा कानून के माध्यम से आपके जल, जंगल, जमीन के माध्यम से आपका हक देने का काम किया। कांग्रेस सरकारों ने आपके रीजन को एक स्पेशल जगह बनाकर दी थी। हम इस बात को स्वीकार करते थे और करते हैं कि आपको स्पेशल मदद की जरूरत है।
