• Wed. Aug 12th, 2026

कुंभ मेले में सीएम योगी के लिए बनाए गए दो महाराज टेंट में लगी आग

BySurendra Jain

Feb 5, 2019

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए दो महाराजा टेंट आग की वजह से पूरी तरह खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भी तीन बार कुंभ के दौरान टेंट में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर-13 के कल्पवासी पंडाल में आग लगी थी। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर काबू पा लिया था। इससे पहले 14 जनवरी को भी कुंभ के दौरान आग लगने की घटना हो चुकी है।

error: Content is protected !!