• Sun. Nov 1st, 2026

ईव्हीएम की प्रथम लेवल जाँच प्रारंभ हुई

BySurendra Jain

Feb 2, 2019

रतलाम 2 फरवरी 2019/भारत निर्वाचन आयोग से जिले को प्राप्त ईव्हीएम मशीनों की प्रथम लेवल जांच शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बेल के इंजीनियरो द्वारा प्रांरभ की गई। नवीन कलेक्टर कार्यालय परिसर में इस प्रथम लेवल जाँच का कार्य प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण फुलपगारे तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर विधानसभा निर्वाचन के दौरान उपयोग की गई। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम लेवल जॉच की जा रही है। यह जांच प्रतिदिन प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। जांच कार्य में बेल के इंजीनियरों के अलावा जिले के 25 उपयंत्रियों की नियुक्ति भी की गई। यह कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक समस्त मशीनों की जांच पूर्ण नही हो जाती। इस जांच के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी भी उपस्थित होकर जांच कार्य का निरीक्षण कर सकते है। इस दौरान उनके पास अपने पार्टी पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त परिचय पत्र होना आवश्यक है।

You missed

error: Content is protected !!