भोपाल। इंदौर कलेक्टर रहे आकाश त्रिपाठी को राज्य सरकार ने इंदौर संभागायुक्त बनाया है। त्रिपाठी इससे पहले मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक थे। वहीं वीके सिंह को मध्यप्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इस पद पर रहे ऋषि कुमार शुक्ला को पुलिस हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। सिंह 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
