नीमच। लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हल्का नंबर 28 के पटवारी सुभाष सिंह चौहान टप्पा रतनगढ़ जिला नीमच को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
लोकायुक्त पुलिस ने ने आवेदक नीलेश सुथार की शिकायत पर यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि जमीन के बंटवारे को लेकर रिश्वत की मांग पटवारी द्वारा की गई थी। उज्जैन लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की।
