• Thu. Oct 29th, 2026

पाकिस्तान: तेल टैंकर-बस की भिड़ंत, 24 की मौत

BySurendra Jain

Jan 22, 2019

क्वेटा। दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को एक तेल के टैंकर से बस की भिडंत के बाद आग लग गई। हादसे में कम-से-कम 24 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कराची शहर से दर्जनों यात्रियों को लेकर पंजगुर जिले जा रही बस लासबेला जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

लासबेला जिले में स्थानीय प्रशासन प्रमुख शबीर मेंगल ने एएफपी को बताया, ‘हमने गाड़ी से 24 शवों को बरामद किया है। सभी जल चुके थे।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।

‘डॉन’ के मुताबिक, यह हादसा बलूचिस्तान के लासबेला जिले के हब तहसील में सोमवार को हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर उस वक्त हुई, जब वह 40 से अधिक सवारियों के साथ कराची से पंजगुर जा रही थी।

टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और लपटों ने बस और ट्रक को घेर लिया और दोनों वाहनों में बैठे लोग फंस गए।लासबेला के डिप्टी कमिश्नर शब्बीर मेंगल ने कहा कि हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं, उनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचावकर्मी बस से शेष शवों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे। ज्यादातर बरामद शव बुरी हालत में जले होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!