• Sun. Aug 9th, 2026

लद्दाख में 10 लोग बर्फ के नीचे दबे राहत व बचाव कार्य शुरू

BySurendra Jain

Jan 18, 2019
खबर पक्की : जम्मू एवं कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला में बर्फीले तूफान के बाद 10 लोग बर्फ के नीचे दब गए हैं। 17,500 फीट ऊपर आए इस बर्फीले तूफान में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स के लोग इस पुरे अभियान की अगुवाई कर रहे हैं।
चश्मीददों के अनुसार बर्फीले तूफान ने एक स्कॉर्पियों कार को भी अपनी चपेट में लिया है। बता दें कि खारदुंग ला सबसे ऊंचाई वाला ऐसा स्थान है जहां लोग अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

You missed

error: Content is protected !!