• Sun. Aug 2nd, 2026

रुबेला का टीका लगाने के बाद 5 बच्चों की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया

BySurendra Jain

Jan 16, 2019
रतलाम। पूरे प्रदेश सहित जिले में रूबेला और मीसल्स मिटाने के लिए स्कूलों में चल रहे टीकाकरण के बाद पांच बच्चियां बुधवार को बीमार हो गए। पांचो को स्कूल प्रबंधन ने बाल चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चियों की स्थिति सामान्य है और घबराहट तथा ठीक से भोजन नहीं करने के कारण घबराहट, हल्के बुखार जैसे लक्ष्ण दिखे थे, जिनका तत्काल उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जिला प्रशासन की टीम ने रूबेला और मीजल्स मिटाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रारंभ हुए अभियान के तहत रतलाम जिले में भी स्कूलों में 15 साल के बच्चों को टीके लगाए। इस दौरान आनंद कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन कन्या स्कूल की छात्रा फिरदौस और आरती और पास ही एक अन्य शासकीय स्कूल में पढने वाली रहेन्नुम तथा कन्या छात्रावास में रहने वाली पूजा राठी, गायत्री सिंह को टीका लगाने के करीब 1 घंटे बाद घबराहट, बुखार, सरदर्द जैसी शिकायत होने लगी। इसपर स्कूल के शिक्षक और होस्टल की आया उन्हें बाल चिकित्सालय लेकर पंहुची और माता पिता को भी सूचना दी गई।
error: Content is protected !!