भोपाल। सोमवार तड़के नए काबड़खाने एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने पहुंची नगर निगम की एक दर्जन दमकल भी आग पर काबू नहीं कर पाई। अब भेल बैरागढ़ और मंडीदीप से दमकल बुलाई गई है। पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा लिया है।
जानकारी के अनुसार प्लास्टिक की तेज गंध आने के बाद आसपास रह रहे लोगों ने अपने घर से बाहर निकल देखा तो गोदाम से आग की लपटे निकलती दिखाई दी। लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। पहले नगर निगम की एक दमकल पहुंची। आग बहुत ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई थी तो करीब एक दर्जन दमकलों को और बुलाया गया। इसके बाद भी आग नहीं बुझी तो भेल, बैरागढ़ और मंडीदीप से दमकलों को बुलाया गया। है। फिलहाल इस समय तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
