• Wed. Oct 28th, 2026

आंखो की रोशनी बढ़ाना चाहते है तो अपनाना होंगे ये उपाय

BySurendra Jain

Jun 19, 2017

हेल्थ डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी, लगातार व्यस्तता और अनियमित खान-पान के कारण मानव शरीर के किसी अंग पर यदि सबसे पहले दुष्प्रभाव पड़ता है तो वह है आंखे। हमारी आंखे बेहद संवेदनशील होती है। छोटे बच्चों को भी चश्मा लगने लगा है। यदि आप चाहते है कि आपकी आंखे लंबे समय तक स्वस्थ्य रहे तो आपको कुछ उपाय आजमाना होंगे। ये उपाय आंखो के साथ ही आपके पूरे शरीर को भी स्वस्थ्य रखने में सहयोगी होंगे।

  • हर रोज सुबह मुंह में पानी भरने के साथ ही आंखें खोलकर साफ पानी के छींटे आंखो में मारे।
  • सुबह खाली पेट आधा चम्मच मक्खन, पिसी हुई मिश्री और 5 काली मिर्च मिलाकर मिलाकर सेवन करे। नारियल की गिरी, सौंफ के साथ खूब चबाकर खाने से भी लाभ मिलेगा।
  • बालो पर हेयर डाई या केमिकल युक्त शेंपू लगाने से बचे।
  • हर रोज सुबह कम से कम 15 मिनिट तक हरी घास पर नंगे पैर टहलने से भी आंखो की रोशनी बढ़ती है। ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।
  • पालक, पत्तागोभी और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करे। पपीता, संतरा और नींबू का नियमित सेवन भी आंखो की रोशनी को लाभ पहुंचाता है।
  • सूर्योदय के बाद तक सोने, नींद आने पर भी जागते रहने और दिन में नींद लेने से आंखो को नुकसान पहुंच सकता है, इन आदतो से बचे।
  • बिस्तर पर लेटकर पढ़ाई करने या टीवी देखने से भी आंखो की ज्योति लगातार कम होती जाती है, इसके अलावा बैठकर टीवी देखने के लिए भी निश्चित दूरी बनाए रखे।

 

You missed

error: Content is protected !!