• Wed. Jul 29th, 2026

रोजाना पीएं नमक का पानी, दूर होगी कई बीमारी

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक जीवित रहे और इसको किसी भी तरह की बीमारी का सामना न करना पड़े। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहते है तो रोजाना नमक वाले पानी का सेवन करें। रोज सुबह नमक वाला पानी पीने से कई तरह की परेशनियां और बीमारियां दूर हो सकती है। आइए जानते नमक वाला पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है।

1. पाचन दुरुस्‍त
रोज सुबह काला नमक पानी में मिलाकर पीने से पाचन क्रिया एकदम ठीक रहती है। यह पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है और भोजन आसानी से पच जाता है।

2. हड्डियां मजबूत
शरीर हड्डियों से कैल्‍शियम और मिनरल लेता है। रोज सुबह नमक वाला पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती है।

3. त्वचा संबंधी समस्याएं दूर
नमक में मौजूद क्रोमियम एक्‍ने दूर करने और सल्‍फर त्‍वचा को साफ और कोमल बनती है। इसलिए सुबह नमक का पानी जरूर पीए।

4. अच्छी नींद
अगर आप नींद की समस्‍या से परेशान है तो नमक वाले पानी का सेवन करें। नमक में मौजूद मिनरल तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

5. शरीर से विषैले पदार्थ बाहर
नमक में बहुत अधिक मात्रा में मिनरल एंटीबैक्‍टीरिया से शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्‍टीरिया का नाश होता है। साथ ही मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

error: Content is protected !!