• Mon. Sep 14th, 2026

ईयरफोन के इस्तेमाल से हो सकती हैं कई बीमारिया

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया से बेखबर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोेग हर वक्त अपने कानों में ईयरफोन लगाए रखते है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो आप बिल्कुल भी न करें क्योंकि ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके कानों को नुकसान पहुंचा सकता है। ये आपको बहरा भी बना सकते है। आइए हम आपको बताते है ईयरफोन इस्तेमाल करने का नुकसान।

1. कम सुनाई देना

सभी ईयरफोन में हाई डेसीबल वेव्स होते हैं। जिसका इस्तेमाल करने से आप हमेशा के लिए सुनने की क्षमता को खो सकते हैं। इसलिए 90 डेसीबल से अधिक आवाज में गाने न सुनें।

2. दिमाग पर बुरा असर

ईयरफोन से लंबे समय तक गाना सुनने से दिमाग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका मतलब है कि आपको इन गंभीर समस्याओं से बचने के लिए इयरफोन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

3. इंफेक्शन का खतरा

ईयरफोन से लंबे समय तक गाना सुनने से कान में इंफेक्शन भी हो सकता है। जब भी किसी के साथ ईयरफोन शेयर करें तो उसके बाद सेनिटाइजर से साफ जरूर करें ।डॉक्टरों के मुताबिक ईयरफोन के इस्तेमाल से कानों में अनेक प्रकार की समस्या हो सकती है जैसे- कान में छन-छन की आवाज आना, सनसनाहट, सिर और कान में दर्द आदि।

4. हृदय रोग व कैंसर

तेज आवाज में गाना सुनने से मानसिक समस्याएं, हृदय रोग और कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।

5. बहरेपन की समस्या

ईयरफोन के लगातार इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे सुनने की क्षमता 40 से 50 डेसीबल तक कम हो जाती है। कान का पर्दा वाइब्रेट होने लगता है और दूर की आवाज सुनने में परेशानी होने लगती है। यहां तक कि इससे बहरापन भी हो सकता है।

You missed

error: Content is protected !!