• Wed. Aug 5th, 2026

सीबीआई चीफ वर्मा का इस्तीफा, सरकार को झटका।

BySurendra Jain

Jan 11, 2019

खबर पक्की: कल सीबीआई चीफ के पद से हटाए गए पूर्व सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने आज इस्तीफा दे दिया वर्मा ने कहा कि झूठे और हल्के आरोप में उनको हटाया गया और सफाई रखने का मौका तक नहीं दिया गया सीबीआई की साख बर्बाद करने पर तुली हुई है, सरकार सीबीआई जिसे स्वतंत्र संस्था माना जाता है वह स्वतंत्र नहीं है इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट में राकेश अस्थाना के खिलाफ आलोक वर्मा द्वारा दर्ज की गई f.i.r. को रद्द नही करने का फैसला दे दिया है इससे पता चलता है कि राकेश अस्थाना के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने में कोई नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है और उन पर लगाए गए इल्जाम  काफी गंभीर थे इसीलिए दिल्ली हाईकोर्ट ने आलोक वर्मा द्वारा दर्ज की गई f.i.r. को सही माना है ज्ञातव्य है कि आलोक वर्मा द्वारा राकेश अस्थाना के खिलाफ की गई f.i.r. से ही क्रोधित होकर मोदी सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था। और इसे दो डायरेक्टरों कि आपसी लड़ाई बताया था और सीबीआई की साख खत्म करने वाला कदम बताया था जबकि आलोक वर्मा द्वारा उठाया गया कदम सीबीआई की साख को स्थापित करने वाला कदम दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!