खबर पक्की: रतलाम आमतौर पर अधिकारियों की छवि काफी बेहतर नहीं मानी जाती है। लेकिन कभी-कभी कुछ अधिकारी मानवता की कुछ इस तरह मिसाल देते है जो लंबे समय तक याद रहने लायक होता है। ये मामला कुछ वैसा ही है, जब रेलवे स्टेशन पर आकस्मिक टिकट की जांच के दौरान एक महिला यात्री ने पश्चिम रेलवे के एक बडे़ अधिकारी को जो कुछ कहा, उसके बाद अधिकारी की आंख नम हो गई। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां पढे़ं पूरी खबर….
शाम के करीब 6 बजे का समय। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मंडल रेल प्रबंधक आरएनसुनकर अचानक पहुंचे व वाणिज्य विभाग के दस्ते के साथ यात्रियों के टिकट की जांच शुरू कर दी। एक महिला जब बगैर टिकट मिली तो कारण पूछा, तो जो जवाब मिला, उससे सभी के दिल पसीज गए। महिला ने कहा- साहब दो दिन से खाना नहीं खाए है, टिकट कहां से ले। इसके बाद डीआरएम ने निर्देश दिए कि पहले महिला को भोजन कराया जाए व टिकट भी दिलवाया जाए।
