• Mon. Aug 3rd, 2026

सड़क पर लगाए मौलाना जर्जिस अंसारी के पोस्टर, पैर रख पैदल निकले कावड़ यात्री, वाहन भी गुजरे; भगवान शिव पर टिप्पणी का विरोध

BySurendra Jain

Aug 3, 2026

खबर पक्की, 3 अगस्त, रतलाम। मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान का विरोध तेज हो गया है। रतलाम में सोमवार को हिंदू समाजजनों ने मित्र निवास रोड पर मौलाना अर्जिज अंसारी के फोटो के साथ मुर्दाबाद लिखे पोस्टर चिपकाए है। वाहन चालकों के साथ इस रोड से निकली कावड़ यात्रा भी इन पोस्टरों पर जूते मारते हुए निकले।
रोड पर अचानक से पोस्टर लगने पर लोगों की नजर पोस्टरों पर गई। वाहन चालक से लेकर पैदल निकलने वाले इन पोस्टरों के ऊपर से निकले। कुछ ही देर में रतलाम से बिलपांक विरुपाक्ष महादेव मंदिर जा रही कावड़ यात्रा भी इस मार्ग पर आई। सभी भोलेनाथ व जय श्री राम के नारे लगाते हुए इन पोस्टरों के ऊपर से पैदल जूते मारते हुए निकले। मौलाना के विवादिया बयान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग भी की। सड़क पर पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया व पुलिस बल भी पहुंचा। —-हिंदू समाज के प्रकाश सांवरिया ने बताया मौलाना ने इंदौर में भगवान के प्रति विवादित बयान दिया है। मुस्लिम समाज को हमारे हिंदू शास्त्रों के बारे में क्या पता। अगर यह लोग हमारे बारे में बोलने लग जाएंगे तक हमारे धर्म गुरु कहां जाएंगे। इन्हें कोई ज्ञान चाहिए तो हमारे धर्म गुरु से पूछना चाहिए। हमने विरोध करते हुए पोस्टर लगाए। कावड़ यात्रा आ रही थी वह इन फोटो के ऊपर से निकली है। मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वीडियो हुआ था वायरल
मौलाना जर्जिस अंसारी के एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद से विरोध शुरू हुआ। इससे पहले भी उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित विवादित बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हुआ था। अब भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा से संबंधित कथित टिप्पणियों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!