• Wed. Aug 5th, 2026

रतलाम नगर निगम कर्मचारी ने फ्रूट का ठेला पलटा : सड़क पर परिवार समेत बैठा व्यापारी, बोला जहर दे दो मुझे, कमा कर खाने नहीं दे रहे

BySurendra Jain

Aug 3, 2026

खबर पक्की, 3 अगस्त, रतलाम। कॉलेज रोड पर सोमवार शाम नगर निगम कर्मचारियों ने केले से भरा ठेला पलट दिया। इससे हंगामा हो गया। ठेला चालक परिवार समेत सड़क पर बैठ गया। यहां तक नगर निगम की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गया। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस भी समझाने आई लेकिन कोई नहीं माना। हंगामा बढऩे पर नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर यहां से रवाना हो गए।
टाटानगर गली नंबर 2 के रहवासी फ्रूट ठेला संचालक राजेश माली ने बताया कि मैं रोड किनारे होकर जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम की फाइन कर्मचारी आए। जबदस्ती 500 रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने को कहा तो विवाद करने लगे। केले से भरा ठेला पलटा दिया। राजेश ने आरोप लगाया कि हर रोज निगम कर्मचारियों को 500 रुपए चाहिए। ठेला संचालक ने अपने परिवार के सदस्यों को भी कॉलेज रोड बुला लिया। राजेश समेत उनकी मां तुलसी माली। पत्नी रवीना, छोटा भाई गोपाल आए। दोनों भाई सड़क पर लेट गये। मां और पत्नी भी सड़क पर बैठ गई। सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट भी पहुंचे। मौके पर निगम अधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है।
थाना प्रभारी ने उठाने की कोशिश की
स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम आए। आते ही उन्होंने समस्या पूछ सड़क से उठने को कहा। लेकिन कोई नहीं माने। इसी दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंयक जाट भी आ गए। थाना प्रभारी को नगर निगम अधिकारियों को बुलाने को कहा। तब थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन परेशान हो रहे। रास्ता खोलने दो। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। थाना प्रभारी फिर दूर हट गए।
जहर दे दो
ठेला संचालक राजेश ने कहा कि निगम के कर्मचारी हमें कमा कर खाने नहीं दे रहे हैं। शहर में हम गाड़ी लेकर घूमते हैं तो हर जगह आकर पैसे मांगते हैं। आज भी यहीं हुआ। रुपए नहीं देने पर केले से भरा ठेला पलटा दिया। मेरे समेत परिवार को जहर देते।

You missed

error: Content is protected !!