इंदौर। शहर के संयोगितागंज इलाके की जर्जर बिल्डिंग का एक हिस्सा आज सुबह गिर गया। हादसे में एक डीसपी दीपाली जैन घायल हो गईं। इससे अलावा मलबा गिरने की वजह से कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंचीं है।
बता दें कि नगर निगम ने पहले से ही इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया हुआ है। इसके बाद भी इस बिल्डिंग में कई परिवार रह रहे थे। जिस वक्त बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, उस वक्त भी कई लोग अंदर मौजूद थे। वो तो गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम चल रहा है। ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि इस हादसे में घायल हुईं डीएसपी अब लापरवाही के लिए बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रही हैं।
