• Tue. Sep 15th, 2026

कॉमेडी किंग कादर खान के जाने से गमगीन हुआ बॉलीवुड

BySurendra Jain

Jan 1, 2019

टोरंटो/मुंबई। बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान मंगलवार सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कनाडा में टोरंटो के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे सरफराज ने इसकी पुष्टि की है। 81 वर्षीय कादर खान को सांस लेने में समस्या थी और इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। अपने कॉमेडी किंग के चले जाने से बॉलीवुड में गमगनी माहौल है। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कादर खान प्रतिभा के धनी और फिल्मों के लिए समर्पित कलाकार थे। वे गजब के लेखक भी थे। मेरी ज्यादातर कामयाब फिल्में उन्हीं ने लिखीं। वे मेरे अजीज दोस्त रहे।

error: Content is protected !!