• Tue. Sep 15th, 2026

मध्यप्रदेश में पहली बार आठ हजार पुलिसकर्मियों को मिला साप्ताहिक अवकाश, सरकार ने दी सौगात,  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 19 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय में दिए थे तैयारी करने के निर्देश

BySurendra Jain

Jan 1, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। मंगलवार को नववर्ष पर पहली बार आठ हजार कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 19 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय पहुंचे कमलनाथ ने साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए थे कि एक जनवरी से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। प्रदेश में 56 हजार पुलिसकर्मी हैं। 8 हजार पुलिस कर्मी रोजाना अवकाश पर रहेंगे। अवकाश पर रहने के दौरान आठ हजार पुलिसकर्मियों के स्थान पर दूसरी यूनिट से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से ही प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने यहां साप्ताहिक अवकाश देने के लिए रोस्टर बना लिए थे। इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। अगर किन्हीं कारणों से जवान तय दिन में साप्ताहिक अवकाश नहीं ले पाने की स्थिति में पुलिस कर्मी को उसी महीने में साप्ताहिक अवकाश लेना होगा। यदि उस महीने में वह इस अवकाश का उपभोग नहीं करता है तो अगले महीने ये अवकाश समाप्?त हो जाएगा।
एक लाख पर 139 पुलिस कर्मी
प्रदेश में 1 लाख 25 हजार 585 पुलिस कर्मी हैं। जिसमें 27 हजार एसएएफ फोर्स है। जबकि 56 हजार मैदानी क्षेत्रों में तैनात हैं। प्रदेश में 21 हजार 500 पद खाली हैं। मानकों के अनुसार, एक लाख आबादी पर 193 पुलिस कर्मी हैं। जबकि एक लाख आबादी पर 139 पुलिस कर्मी ही हैं।

error: Content is protected !!