• Tue. Sep 15th, 2026

भगवान महाकाल के दर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पत्नी के साथ की पूजा

BySurendra Jain

Jan 1, 2019

इंदौर/ उज्जैन। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नए साल के पहले दिन उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ पत्नी भी मौजूद थीं। दोनों ने बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ नरसिंह घाट पर मौजूद अस्थायी हैलीपेड पर उतरे। वहां से सीधे कार में सवार होकर वो बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री का अस्थायी हैलीपेड पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वो तकरीबन एक घंटे तक मंदिर में रुके।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान भी मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे थे और कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक चिठ्ठी भी भगवान महाकाल को अर्पित की थी। प्रदेश में सरकार बनने के बाद आज वो दोबारा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

error: Content is protected !!