खबर पक्की : आलोट में सम्पन्न राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की बैठक में निर्णय लिया गया की 13 जनवरी को आलोट नगर में संयुक्त माली समाज का भव्य आयोजन और रैली निकाली जायेगी।
उक्त आयोजन मां सावित्री बाई फुले की जयंती के रूप में मनाया जाएगा अंबेडकर भवन से रैली प्रारंभ होगी जो गायत्री मंदिर पर संपन्न होगी। प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा अच्छे अंक लाकर पास होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा दूर-दूर से जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ समाज सेवी भाग लेंगे ।
कार्यक्रम का प्रभारी सुरेश माली विक्रमगढ़, सह प्रभारी पप्पू मेवाड़ा आलोट, कोषाध्यक्ष नरेंद्र माली विक्रमगढ़, कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी बाबूलाल माली आलोट और जगदीश माली आलोट को बनाया गया।
उक्त जानकारी फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद माली द्वारा दी गई।
