• Thu. Sep 10th, 2026

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

BySurendra Jain

Sep 10, 2026

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत सनराइज फाइनेंस, लंदन की एमडी मयूरी चोरडिया ने रतलाम प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने रतलाम में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र में संभावित निवेश एवं औद्योगिक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
रतलाम से जुड़ी मयूरी चोरडिया ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा निवेशकों एवं उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहनों तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मंत्री श्री काश्यप से प्राप्त की।
अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ मयूरी चोरडिया लंबे समय से वित्तीय परामर्श एवं कंसल्टेंसी के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने राजस्थान में निवेश किया है तथा मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर रुचि व्यक्त की है।
मंत्री श्री काश्यप ने मध्यप्रदेश में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और नए निवेश के माध्यम से रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उनसे
मयूरी चोरडिया की मुलाकात रतलाम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों की रुचि बढऩे की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वित्तीय क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और निवेश संबंधी रुचि से रतलाम में भविष्य में नए औद्योगिक एवं व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं को बल मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!