• Thu. Sep 10th, 2026

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

BySurendra Jain

Sep 10, 2026

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!