खबर पक्की: रतलाम के नामी DP ज्वेलर्स जिनका देश के कई शहरों में कारोबार है के परिवार से संबंधित राजेश कटारिया की बेटी रुपल कटारिया ने रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखकर अपने ही परिवार से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है पूरा प्रकरण इस प्रकार है कि रुपल कटारिया ने अपनी मर्जी से रतलाम के ही एक और ख्यात नाम ज्वेलर्स ए पी ज्वेलर्स इसके मालिक अनिल पुरोहित है के बेटे शशांक पुरोहित से अपनी मर्जी से विवाह कर लिया है और परिवार वाले इस विवाह के खिलाफ है इस कारण रुपल कटारिया को जिला पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखना पड़ी चिट्ठी में उसने लिखा है कि मैंने 17 दिसम्बर 2018 को शशांक पुरोहित से विवाह कर लिया है लेकिन मेरे परिवार वाले इस विवाह के खिलाफ है और उन्होंने मुझे वह शशांक को जान से मारने की धमकी दी है अगर हम दोनों में से किसी को कुछ हो जाता है तो इसकी पूरी जवाबदारी मेरे परिवार के लोगों की होगी। यही नहीं रुपल के परिवार वालों ने अनिल पुरोहित के परिवार वालों के खिलाफ लसूडिया थाना इंदौर में रिपोर्ट लिखवाई है इस कारण लसूडिया पुलिस अनिल पुरोहित को इंदौर ले जाकर पूछताछ कर रही है साथ ही उनकी पत्नी को भी रतलाम माणक चौक थाने पर तलब किया गया है। चुकी लड़के के परिवार वाले भी और लड़के के परिवार वाले भी दोनों ही नामी ज्वेलर्स है इसीलिए शायद पुलिस जिस मामले में कुछ नहीं होने के बावजूद इतनी दिलचस्पी दिखा रही है इस मामले में लड़की ने लड़के के साथ शादी के फोटो और अपना एक वीडियो भी जारी किया है और सब कुछ अपनी स्वेच्छा से करना बताया है और सुरक्षा की गुहार लगाई है इस तरह देश की चर्चित शादी ईशा अंबानी के बाद रुपल कटारिया और शशांक पुरोहित की शादी रतलाम की चर्चित शादियों में शुमार होने जा रही है इसमें लड़के के परिवार वाले तो राजी है लेकिन लड़की के परिवार वालों के राजी नहीं होने से यह शादी ज्यादा चर्चित हो गई है।
