खबर पक्की : जवारा औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मामटखेडा में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से कम्प्यूटर व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार मामटखेडा ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड कर अज्ञात बदमाश कम्प्यूटर, मानीटर, की बोर्ड, प्रिंटर, पंखा व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। फरियादी प्रभुलाल पिता वरदीचंद निवासी मामटखेडा की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पंचायत में चोरी
