बाजना/ सैलाना विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक हर्षविजय गेहलोत के प्रथम नगर आगमन पर पूरे नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव2018 में सैलाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गहलोत ने भारी मतो से जीत दर्ज की जिसके बाद से ही पूरी विधानसभा में उनके द्वारा आभार रैली निकाली जा रही है।
गुरुवार को बाजना में भी आभार रैली निकाली गयी आभार रैली में क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया भी उपस्थित थे ।
विशाल रैली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा युवक कांग्रेस के द्वारा मांगलिक भवन से ढोल ढमाके तथा डीजे की धुन पर नाचते धिरकते कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले विधायक को नगर मे रैली के रूप मे पहुचे नगर में कई जगह स्टेज लगाए गए तथा विधायक का साल श्रीफल से जोरदार स्वागत कर साफा बाधा गया। कई जगहों पर विधायक को अलग-अलग वस्तुओं से तोला भी गया । आभार रैली मांगलिक भवन से शुरू हुई जो बस स्टैंड,गौतमपुरा,सदर बाजार,राजपूत मोहल्ला होती हुई बस स्टैंड चौराहा पहुची जंहा विधायक हर्षविजय गहलोत ने नगर तथा क्षेत्र की जनता को आभार मानते हुए कहा की आप सभी के द्वारा मुझे जो भारी आशीर्वाद मिला है में उसका जीवनभर ऋणि रहूंगा,इस क्षेत्र में जंहा भी विकास कार्य नही हुआ है वंहा में पहली प्राथमिकता के साथ उसे पूरा करूँगा । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत,पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा,शरीफ पठान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज पठान,लक्ष्मीचंद जैन,रामजी निनामा,दलसिंह डोडियार, नरसिंह डामर,हीरालाल भाभर,वरसिंग मुनिया,नारायण मुनिया,कैलाश मुनिया,तोलु वसुनिया,जगदीश महेंद्र टाक, मनीष, मुकेश चौरड़ीया, राकेश पालरेचा,वर्धमान चंचल,युवक कांग्रेस के प्रकाश डामर,वैभव राठौर,विशाल राठौर,अजय तलोदीया,सलमान पठान,मनीष विश्वकर्मा,राहुल राठौर,आदि के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इन्होंने किया स्वागत- विधायक के प्रथम नगर आगमन पर सर्वप्रथम- जनपद पंचायत बाजना,राज्य अध्यापक संघ,राज्य पंचायत सचिव संगठन,गजेंद्र-बबलू वर्मा मित्र मंडल,विशाल राठौर-जगदीश टाक मित्र मंडल,कटारिया परिवार,आदि ने मंचो पर स्वागत किया ।
