रतलाम। चांदनीचौक क्षेत्र स्थित एक सराफा व्यापारी की दुकान पर तीन महिलाएं ग्राहक बनकर गई। महिलाओं ने आभूषण देखने के बहाने एक जोड सोने के कडे चोरी कर ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार चांदनीचौक स्थित सिद्धार्थ ज्वलर्स दुकान पर तीन महिलाएं आभूषण खरीदने आई। महिलाए बुधवार शाम 6 से 6.30 बजे दुकान में रही और आभूषण देखने के दौरान मौका पाते ही महिलाओं ने एक जोड़ सोने के कडे चोरी कर लिए। जब महिलाएं दुकान से चली गई और कर्मचारियों व दुकान संचालक ने आभूषणों की गिनती की तो एक जोड़ कडे नहीं मिले।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिलाएं
ेएक जोड़ कडे नहीं मिलने पर सीसीटीवी कैमरे खंखाले गए तो उसमें तीनों महिलाओं में से एक महिला ने कडे चोरी करते दिखाई दे रही है। जानकारी माणकचौक पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फूटेज खंखाले। पुलिस ने फूटेज के आधार पर तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। चोरी गए कड़ों की कीमत 1 लाख 96 हजार रुपए बताई गई।
ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने एक जोड़ सोने के कडे चोरी कर ले गई
