• Sun. Sep 13th, 2026

आप पार्टी के कार्यालय के बाहर कुमार विश्वास के खिलाफ पोस्टर, नारा लिखा- कवि नहीं गद्दार है, भाजपा का यार है

BySurendra Jain

Jun 17, 2017

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी दफ़्तर के बाहर कुछ पोस्टर लग गए है, पोस्टर में कुमार विश्वास के बारे में लिखा गया है- कवि नहीं गद्दार है, भाजपा का यार है। पोस्टर में कुमार विश्वास को गद्दार, धोखेबाज बताकर पार्टी से निकालने की मांग की गई है. पोस्टर में लिखा है ‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो.. बाहर करो’. साथ ही इसमें कुमार विश्वास का काला सच बताने के लिए भाई दिलीप पांडेय का आभार भी व्यक्त किया गया है हालांकि इस पोस्टर को किसने जारी किया है इसकी कोई जानकारी नहीं है.

आपको बता दें आजकल आप नेता कुमार विश्वास और पार्टी  नेताओं में नाराजगी की खबरे हैं. हाल ही में पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने कुमार विश्वास के उस बयान पर सार्वजनिक रूप से सफाई मांगी थी जिसमे उन्होंने कहा था कि हम राजस्थान में वसुंधरा राजे पर निजी हमले नहीं करेंगे बल्कि उनकी सरकार पर करेंगे. इस पर  दिलीप पांडेय ने ट्वीट कर पूछा था ‘भैया, आप कांग्रेसियों को ख़ूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के ख़िलाफ़ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?’

You missed

error: Content is protected !!