• Wed. Oct 28th, 2026

मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, मेट्रो मेन के साथ की पहली यात्रा

BySurendra Jain

Jun 17, 2017

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 5181 करोड़ की लागत से बनी कोच्चि में मेट्रो ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने इस मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान उनके साथ मेट्रो मेन ई श्रीधरन भी मौजूद थे। पीएम ने वह पलारीवट्टोम से ट्रेन में सवार होंगे और पथदिप्पलम तक मेट्रो के सफर का आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार इस मेट्रो रूट की कुल लंबाई 27 किमी है जिस पर 22 स्टेशन होंगे। प्रधानमंत्री ने कोच्चि मेट्रो की लाइन-1 के 13 किलोमीटर के अलुवा-पलारीवट्टोम खंड पर व्यवसायिक सेवाओं का उद्घाटन कर दिया है।

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे।

 

You missed

error: Content is protected !!