खबर पक्की: आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने केंद्र सरकार से तनावपूर्ण चल रहे रिश्तो के कारण और लगातार दबाव के चलते आज आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया इस्तीफे में होना इस्तीफे को निजी कारणों से दिया गया बताया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर आरबीआई पर दबाव डाला जा रहा था कि वे रिजर्व फंड में से एक तिहाई फंड केंद्र सरकार को उपलब्ध कराएं जबकि आरबीआई इसके लिए तैयार नहीं था उसका कहना था कि इससे देश की अर्थव्यवस्था का भट्टा बैठने का खतरा है। आरबीआई गवर्नर के इस रवैया के चलते केंद्र सरकार और उसके वित्त मंत्रालय के साथ साथ संघ के लोग भी आरबीआई गवर्नर पर निरंतर हमला कर रहे थे यही कारण है कि आरबीआई गवर्नर ने पहले इस्तीफा देने की धमकी दी थी और अब उस पर खरा उतर कर दिखा दिया जो केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका है।
